रक्तदान....सिर्फ एक दान नहीं है, ये किसी की नई सुबह की उम्मीद है।
Jun 29, 2025By rksharma
"क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर में बहता हुआ खून… किसी की ज़िंदगी बचा सकता है?" "रक्तदान… एक ऐसा महादान है जो न किसी धर्म को देखता है, न जाति को, न रंग को… ये सिर्फ इंसानियत को पहचानता है।" भारत में किसी न किसी को खून की ज़रूरत पड़ती है। दुर्घटनाएं, ऑपरेशन, कैंसर, थैलेसीमिया जैसी बीमारियों में… हर दिन लाखों लोग रक्त के इंतज़ार में होते हैं।" "एक यूनिट खून, तीन ज़िंदगियाँ बचा सकता है – लाल रक्त कण, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स में बाँटकर। सोचिए, आपका 15 मिनट का समय और एक छोटी सी सुई… किसी के लिए ज़िंदगी की डोर बन सकती है।" "रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। बल्कि यह शरीर को और स्वस्थ बनाता है। नया रक्त बनता है, और आत्मिक संतोष भी मिलता है।" "तो आइए, इस महादान का हिस्सा बनिए। आप युवा हैं, तंदुरुस्त हैं – तो क्यों न ज़रूरतमंदों के लिए एक उम्मीद बनें?" "हर रक्तदाता एक सच्चा हीरो होता है… और इस हीरो बनने के लिए न तो मास्क चाहिए, न केप… सिर्फ इंसानियत चाहिए।" "एक छोटा सा प्रयास, किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकता है।
Comments