छात्र की यूपीएससी में 19वीं रैंक बनने पर उनके गुरुजी ने बताए सफलता के राज
Jul 10, 2025By rksharma
विभोर भारद्वाज जिन्होंने UPSC में 19वीं रैंक प्राप्त की, उनके अध्यापक उन्हें एक अत्यंत अनुशासित, शांत, और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र के रूप में याद करते हैं। उनके व्यवहार के बारे में अध्यापकों की धारणा यह थी कि वे विनम्र, जिज्ञासु और आत्ममंथन करने वाले विद्यार्थी थे। वे कक्षा में कभी भी दिखावे की होड़ में नहीं रहते थे, बल्कि गहराई से समझने में विश्वास रखते थे। उनकी लगन के बारे में शिक्षकों का मानना है कि विभोर ने हमेशा निरंतरता, धैर्य और आत्मविश्वास को अपनी पढ़ाई का आधार बनाया। कठिन विषयों से डरने की बजाय वे उन्हें चुनौती की तरह स्वीकार करते हैं वे कहते हैं कि विभोर की सफलता उनके संस्कार, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।
Comments