चोरी व लूट की घटना में वांछित शातिर बदमाशों से थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम देहात की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 15000/- रूपये का ईनामी बदमाश घायलावस्था में अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू व बाइक बरामद।
जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रात्रि में थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम देहात सैदपुर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर बरमदपुर खड़ंजे की तरफ भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश आसिफ गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया।
Comments