प्रेमानन्द महाराज जी ने बताये, हरिहर बाबा के चमत्कार।
Sep 12, 2025By rksharma
अनूपशहर से करीब 12-13 किलोमीटर दूर, गाँव गवाँ के पास गंगा नदी के किनारे, हरि बाबा बांध है। यह स्थल न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां का इतिहास और लोगों के साथ जुड़ी भावनाएँ भी बहुत खास हैं। हरि बाबा के बारे में बताया जाता है कि हरि बाबा जी का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के गंधवाल गाँव में हुआ था। उन्होंने एमबीबीएस की अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़कर सन्यास ले लिया और समाज सेवा के लिए इस क्षेत्र में आए। पुराने समय में इस पूरे खादर क्षेत्र में हर साल गंगा की बाढ़ आती थी, जिससे सैकड़ों गांव डूब जाते । बाबा हरिहर ने यहां के लोगों की दुखद स्थिति देखकर अपने संकल्प और जन-सहयोग से, सिर्फ छह महीने में लगभग 36 किलोमीटर लंबा बांध बनवा डाला! बाबा ने खुद सिर पर परात रखकर मिट्टी डालकर बांध निर्माण शुरू किया और गांव-गांव के लोग भी हरिनाम के साथ मदद करने लगे बाबा हरिहर बांध ने हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी। बाढ़ खत्म होने के बाद यहां हर साल लाखों श्रद्धालु गुरुपूजा महोत्सव पर आते हैं, बांध की परिक्रमा करते हैं, हाथ में मिट्टी लेकर बांध पर चढ़ाते हैं और हरिनाम कीर्तन करते हैं। कहा जाता है, बाबा जी के हाथों का प्रसाद कभी खत्म नहीं होता था। उनकी भक्ति, सेवा और संकल्प ने उन्हें इस क्षेत्र के लोगों का भगवान बना दिया है आज भी हरि बाबा आश्रम और बांध पर हर वक्त कीर्तन और प्रसाद वितरण चलता रहता है। यहां आने से मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।अगर आप भी श्रद्धा, इतिहास या प्रकृति में रुचि रखते हैं, तो हरि बाबा बांध आपके लिए देखने लायक जगह है।
Comments