क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में ब्रज प्रान्त ने लहराया जीत का परचम
Sep 28, 2025By rksharma
शिकारपुर का सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूँ तो प्रतिभाओं का जनक रहा है वहीं खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी है उसी कड़ी में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल भरोत्तोलन और तीरअंदाजी में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता में मेरठ प्रान्त, ब्रज प्रान्त और उत्तराखंड प्रान्त के चार सौ छत्तीस प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया. आचार्य हरकेश कुमार मीणा ने बताया कि अंडर -14 अंडर-17 और अंडर-19 के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया.ब्रज प्रान्त ने सभी को पटखनी देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया। जिसमें सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर के बच्चों ने भरोत्तोलन, तीरअंदाजी और वालीबॉल में स्वर्ण पदक, रजत पदक और काँस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय के नाम में चार चाँद लगा दिए। विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा और प्रबंधक अनिल कुमार ने सभी को जीत की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया प्रान्त के खेल संयोजक सतपाल सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल ऐसा माध्यम है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है खेलों से बच्चों में टीम में कार्य करने की भावना प्रवल होती है और संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है इसलिए हमारा उद्देश्य बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास करना है। सभी को आशीर्वाद देते हुए सब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के खेलों के कोच अशोक कुमार चौहान, चौधरी पुष्पेंद्र सिंह और अमरीश कुमार शर्मा के द्वारा बच्चों को कराई गई तैयारी को देखकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
Comments