सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 पर जयंती पर सिकंदराबाद की स्कूलों में निकाली रैली
Nov 17, 2025By rksharma
सिकंदराबाद में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जो लांसर स्कूल से आरम्भ की गई यह रैली लगभग 3 किलोमीटर लंबी रही, जिसमें सिकंदराबाद के सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई,कार्यक्रम में सांसद महेश शर्मा,नरेंद्र भाटी, सुरेंद्र नागर,जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों की सुव्यवस्थित रैली लांसर स्कूल से मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ते हुए पूरे क्षेत्र में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती हुई, गुलावठी रोड पर आकर संपन्न हुई।बच्चों के जोशीले नारे…उनकी साफ़-सुथरी पंक्तियाँ…और उनकी उत्साहभरी ऊर्जा ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए,सरदार पटेल के योगदान को याद किया। यह आयोजन सिर्फ एक रैली नहीं…बल्कि यह संदेश था कि भारत की एकता—सरदार पटेल की देन—आज भी हर बच्चे के मन में जीवित है
Comments