बी. बी. सी. स्कूल शिक्षा और खेल का है संगम, निकलते हैं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी।
Nov 26, 2025By rksharma
सिकंदराबाद में बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल का गौरव सम्मान समारोह…
मेधावी छात्रों को मिला विशेष सम्मान…
पूर्व डीजीपी डी.एस. चौहान ने की शिरकत…
स्वर्णिका के सांस्कृतिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया…
सिकंदराबाद के रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने एक बार फिर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत माँ शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी डी.एस. चौहान और चेयरमैन परशुराम चोपड़ा उपस्थित रहे। कई विशिष्ट जन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे
समारोह का सबसे आकर्षक क्षण रहा—स्वर्णिका की अद्भुत नृत्य प्रस्तुति, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।
खेल गतिविधियों में भी बच्चों का जोश देखने लायक था। बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे, शूटिंग और टेबल टेनिस में विद्यार्थियों ने प्रशंसनीय कौशल का प्रदर्शन किया।
कुल 87 छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन परशुराम चोपड़ा ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को तराशने का मंच है। पूर्व डीजीपी डी.एस. चौहान ने विद्यालय की प्रगतिशील सोच और खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये विद्यालय दिल्ली के स्कूलों के स्तर की सुविधाएं दे रहा है आप उसका लाभ उठायें और सभी विद्यार्थियों के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर राम चोपड़ा ने कहा कि स्कूल हर बच्चे में मौजूद खास गुणों को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने का प्रयास करता है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता दोनों को बढ़ाते हैं।
अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
Comments