Sports
कोटा गांव में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य शिलान्यास
बुलंदशहर। जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद–गुलावठी मार्ग पर स्थित कोटा गांव में रविवार को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक स्टेडियम के निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वर्तमान ग्राम प्रधान जगबीर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सूत्रों के अनुसार यह स्टेडियम सिकंदराबाद–गुलावठी मार्ग पर कोटा नहर के पास स्थित कोटा गांव में बनाया जाएगा। प्रस्तावित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसमें —
जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल होंगी।
स्टेडियम के निर्माण से पहले आयोजित प्रारंभिक पूजा में भू-स्वामी राम चोपड़ा, विभा चोपड़ा, शीतल चोपड़ा, गौरव चोपड़ा, अश्वनी कोहली, चंद्र कोहली सहित उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा परशुराम चोपड़ा और उनके मित्रों व सहयोगियों ने भी इस अवसर पर भाग लिया।

इस अवसर पर भू-स्वामी परशुराम चोपड़ा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं और उनके उत्साह के कारण स्टेडियम निर्माण का सपना साकार हो सका है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल में सहयोग देने वाले सभी साथियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेडियम बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
यह स्टेडियम न केवल कोटा गांव बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल और प्रतिभा विकास का नया केंद्र बनने की उम्मीद जगाता है।
Comments